Copy the best sad Hindi status for WhatsApp, Instagram captions and Facebook story updates from 193 fresh lines.
Sad Status in Hindi is perfect for expressing pain, loneliness, broken trust, silence and emotional feelings in simple words. Sometimes it is difficult to explain what is going on inside your heart, but a short Hindi sad status can express those emotions beautifully. These lines are useful when you feel ignored, hurt, disappointed or emotionally low.
You can use these sad Hindi status lines for WhatsApp status, Instagram captions, Facebook posts and story updates. For more status collections, you can also explore WhatsApp Status, Hindi Status, Love Status in Hindi and Dosti Status in Hindi.
बेशक खूबसूरत तो वो आज भी है,
लेकिन चेहरे पर वो मुस्कान नहीं, जो हम लाया करते थे। 💔
मजा चख लेने दो उसे गैरों की मोहब्बत का भी,
इतनी चाहत के बाद जो मेरा न हुआ, वो औरों का क्या होगा। 💔
उसकी जुदाई को लफ़्ज़ों में कैसे बयान करें…
वो रहता दिल में, धड़कता दर्द में और बहता अश्क में। 😢
हर रात जान-बूझकर रखता हूँ दरवाज़ा खुला,
शायद कोई लुटेरा मेरा गम भी लूट ले। 💔
नींद भी नीलाम हो जाती है बाज़ार-ए-इश्क में,
किसी को भूलकर सो जाना आसान नहीं होता। 💔
जिस-जिस ने मोहब्बत में अपने महबूब को खुदा कर दिया,
खुदा ने अपना वजूद बचाने के लिए उनको जुदा कर दिया। 💔
दिल से खेलना तो हमें भी आता है,
लेकिन जिस खेल में खिलौना टूट जाए, वो खेल हमें पसंद नहीं। 💔
हजारों गम हैं सीने में, मगर शिकवा करें किससे,
इधर दिल है तो अपना है, उधर तुम हो तो अपने हो। 💔
उसके दिल पर भी क्या खूब गुजरी होगी,
जिसने इस दर्द का नाम मोहब्बत रखा होगा। 💔
दिल भी कितना पागल है… हमेशा उसी की फिकर में डूबा रहता है,
जो इसका होता ही नहीं है। 😢
जो कभी डरा ही नहीं मुझे खोने से,
वो क्या अफ़सोस करता होगा मेरे न होने से। 😭😔
मुझे पता है कि तुम मेरी नहीं हो सकती,
पर इसका एहसास बार-बार मत दिलाया करो। 😟💔😢
नहीं लगाऊँगा अब कोई पहरा दिल पर,
झूठी है ये दुनिया और लोग हैं लुटेरे। 😟😡
तेरे रोने से उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता ऐ दिल,
जिनके चाहने वाले ज़्यादा हों, वो अक्सर बेदर्द होते हैं। 💔💔
बड़ी अजीब-सी मोहब्बत थी तुम्हारी, पहले पागल किया,
फिर पागल कहा और पागल समझकर छोड़ दिया।
काश कोई ऐसा हो जो गले लगाकर कहे,
तेरे दर्द से मुझे भी तकलीफ़ होती है। 💔💔
धोखा देने के लिए शुक्रिया पगली,
तुम न मिलती तो दुनिया समझ में न आती। 💔💔
आज मन किसी के जाने से दुखी है,
जब साथ थे वो, जीवन के पल सुखी थे। 💔💔
मेरा हिसाब कर दे ऐ ज़िंदगी,
उसके बिना जीना गवारा नहीं। 💔💔
हर एक आँसू समंदर नज़र आता है, कहाँ रखूँ शीशे-सा दिल अपना,
हर किसी के हाथ में पत्थर नज़र आता है।
न आँसुओं से छलकते हैं, न कागज़ पर उतरते हैं,
कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो दिल में ही बसे रहते हैं। 💔💔
इरादा क़त्ल का था तो मेरा सर कलम कर देते,
क्यों इश्क़ में डालकर हर साँस पर मौत लिख दी। 💔💔
हुस्न वाले जब तोड़ते हैं दिल किसी का,
बड़ी सादगी से कहते हैं—मजबूर थे हम। 💔💔
तुझे मालूम ही होगा कि मैं तन्हा जी नहीं सकता,
मेरी आदत बदलने तक तो मेरे साथ रुक जाओ। 💔💔
ऐ ज़िंदगी, ख़त्म कर अब ये तमाशा,
मैं थक गया हूँ दिल को तसल्ली देते-देते। 💔💔
जिसे खोने का डर था,
वही एक दिन बिना वजह दूर हो गया।
उधार तो बहुतों का चुकाना है,
मरकर ऐ ज़िंदगी, तेरा उधार चुका देंगे।
सँभालने वाले तस्वीरें तक सँभालकर रखते हैं,
और गँवाने वाले इंसानों को भी गँवा देते हैं। 😥
दिल चुप है,
पर अंदर बहुत कुछ टूट चुका है।
नसीबों के खेल में खिलाड़ी हम भी अच्छे थे,
पर आख़िरकार नसीबों से ही हार गए। 💯
भूल तो जाऊँ तुम्हें,
पर फिर हमारे पास रहेगा क्या? 😔
अकेलापन तब ज्यादा लगता है जब
अपने ही अनजान बन जाते हैं।
मैं अक्सर सोचता हूँ कि लोग वो नहीं होते,
जो हमें बाहर से दिखाई देते हैं। 💯
रब ने सिखाया कि वक़्त बदलता है,
और वक़्त ने सिखाया कि लोग बदलते हैं।
किसी को इतना भी मत चाहो कि
खुद को ही भूल जाओ।
कभी कभी सबसे ज्यादा दर्द वही लोग देते हैं,
जिनसे हमें सबसे ज्यादा उम्मीद होती है।
ख़ुशी और ग़म से हसीनाएँ घबराती हैं,
असली मर्दों को दोनों का पता ही नहीं चलता। 💔💔
मुस्कान तो सबको दिखती है,
दर्द समझने वाला कोई खास ही होता है।
कुछ लोगों को हम कभी नहीं भूल सकते,
चाहे वो हमें बेगानों की तरह छोड़कर चले गए हों। 😔
तेरी ख़ुशी के लिए तुझे ही छोड़ दिया,
इससे ज़्यादा वफ़ादारी का क्या सबूत दूँ। 🥀
परेशान तो मैं हूँ,
लेकिन तुमसे नहीं, अपनी ज़िंदगी से। 💔
आज के समय में बेवकूफ़ बने रहो,
तो रिश्ते हमेशा बने रहेंगे। 💯
तू नहीं तो कोई और भी नहीं,
मेरा भी दिल है, कोई बाज़ार नहीं। 💔
सपने दिखाकर मुकर जाना,
यह भी तो एक पाप ही है। 🎯😔
हँसी तो बस दिखावे की है, कभी अकेले बैठकर पूछना,
कितना रोए हैं हम तुम्हारे जाने के बाद। ❤️🩹
जिनके साथ कभी दिन चढ़ता था,
आजकल उनका हाल पूछने का भी दिल नहीं करता। 🥀
बंदा थक जाता है,
पर लोग कभी ख़ुश नहीं होते। 💯
कुछ चीज़ों से अनजान रहना ही अच्छा होता है,
सब पता चल जाए तो चेहरे की हँसी खो जाती है। 🎯⏳
किसी को यादें खा जाती हैं,
और किसी को हमारी याद भी नहीं आती। 🥀
लाख बुरे हो सकते हैं हम,
पर किसी का बुरा करके अपना भला नहीं किया। 😔
दोबारा मिल तो लेना था,
लेकिन दोबारा दिल ने नहीं मिलना। ❤️🩹
मजबूर होकर छोड़ना अलग बात है,
दिल भर जाने पर कोई छोड़े तो बहुत तकलीफ़ होती है। 🥀
दूर होने में तो बस एक मिनट लगता है,
पर करीब आने में कई साल बीत जाते हैं। 💔
मैं रब से भी थोड़ा दूर हो गया हूँ अब,
क्योंकि मेरी दुआओं में भी दर्द बसता है। 💯
शौक पूरे कर लो,
इश्क़ तो वैसे भी अधूरा ही रहता है। 🥀
दिल भर आता है यह सोचकर,
कि मैं किसी के लिए इतना फ़ालतू कैसे हो सकता हूँ। 💔
सब लोग अच्छे होते हैं,
लेकिन सिर्फ़ अच्छे वक़्त में। 💯
साथ जीने की आदत डालकर,
यूँ अलग हो जाना कोई इंसाफ़ तो नहीं ना। 🥀
बदलते तो सभी हैं यहाँ,
पर तुम्हारा बदलना सबसे ज़्यादा दर्द दे गया। 💔
वापस कर दे मुझे वो रातें रब्बा,
जब मैं बिना कुछ सोचे सो जाता था। 😔
उम्र तो अभी कुछ भी नहीं है,
पर पता नहीं क्यों ज़िंदगी से मन भर गया। 🎭
शरीर का दर्द मन बर्दाश्त कर सकता है,
पर मन का दर्द शरीर बर्दाश्त नहीं कर पाता। ❤️🩹
जिनके लिए हम रोए,
वो किसी और को हँसाने में बिजी हैं। 😔
ऐ खुदा, उसे एहसास तो करवा,
कि मैंने उसे कितना चाहा था। 💔
मजबूरियाँ तो बस बहाना होती हैं,
जिसे साथ छोड़ना हो, वो छोड़ ही देता है। 🥀
मैं चाहे जितना प्यार से बात कर लूँ,
पर वह एक मिनट में दिल तोड़कर रख देती है। 💔
परवाह की तो कद्र नहीं मिली,
बेपरवाह हुए तो कहते हैं अकड़ बहुत है।
वक़्त बहुत ज़ख्म देता है,
इसीलिए घड़ी में फूल नहीं, सुइयाँ होती हैं। ⏳
दर्द सिर्फ़ गुस्से, चीखों और आँसुओं में नहीं होता,
दर्द कभी-कभी हँसी में भी होता है। 💔😔
बड़ा अजीब सिलसिला है इस मोहब्बत का,
कोई पाकर भी रोता है और कोई गँवाकर भी। ❤️🩹
किस्मत ने मुझे उस उम्र में उदास कर दिया,
जिस उम्र में लोग अपने शौक पूरे करते हैं। 🥀
कुछ लोग ज़बरदस्ती साथ तो रह सकते हैं,
लेकिन दिल से कभी साथ नहीं रह सकते। 😔
कुछ बातें दिल में रह जाती हैं,
क्योंकि कहने वाला भी थक जाता है।
हमने जिसे अपना समझा,
उसने हमें सिर्फ वक्त समझा।
यादें कभी पुरानी नहीं होतीं,
बस इंसान उन्हें छुपाना सीख जाता है।
सब ठीक है कहने वाले लोग अक्सर
अंदर से सबसे ज्यादा टूटे होते हैं।
चुप रहना आसान नहीं होता,
बस कुछ दर्द आवाज नहीं मांगते।
दर्द वही गहरा होता है जिसे
हम किसी से कह नहीं पाते।
जो अधूरे मन से साथ दे,
उसे पूरे मन से छोड़ दो। 💯
तकलीफ़ देने वाले भले ही पराए हों,
लेकिन मज़े लेने वाले हमेशा अपने ही होते हैं। 😭
अपना कोई नहीं होता,
यह बात मुझे अपनों ने ही बताई है।
वो जो कहते थे कि हम हमेशा तुम्हारे हैं,
आज वो गैरों की महफ़िलों में मसरूफ़ हैं। 🥀💔
कभी-कभी लगता है,
कि हम कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ एक ज़रूरत थे। 😢
सबसे ज़्यादा दर्द वही देते हैं,
जिन्हें हम अपनी हर खुशी का हिस्सा मानते हैं।
बनना है तो ताले जैसा वफ़ादार बनो,
क्योंकि ताला टूट जाता है, पर चाबी नहीं बदलता।
हमने तुम्हारे हर झूठ को सच माना,
क्योंकि हमें तुम पर अंधा भरोसा था।
ज़िंदगी ने एक बात तो सिखा दी,
कि हर कोई अपना नहीं होता।
हम भी कभी बेपरवाह होकर मुस्कुराते थे,
फिर हमें भी किसी से मोहब्बत हो गई।
दर्द वही समझता है,
जिसने चुप रहकर उसे सहा हो। 💔
जो दिल के सबसे करीब होते हैं,
वही सबसे ज़्यादा गहरे ज़ख्म देते हैं।
वक़्त बदला, हालात बदले और फिर वो भी बदल गए,
जिनके बिना हम एक पल भी नहीं रह सकते थे।
तलाश तो आज भी तुम्हारी जारी है,
बस अब तुम वो नहीं रहे, जिसे मैंने चाहा था।
दर्द इतना है कि बयान नहीं कर सकते,
और चुप रहना अब हमारी मजबूरी है।
अकेले चलना सीख लो,
क्योंकि सच्चा सहारा भी एक दिन साथ छोड़ देता है।
अब तो खुदा से भी कोई शिकायत नहीं रही,
क्योंकि उसने भी वही छीना, जो जान से प्यारा था।
अब शिकायत नहीं किसी से,
बस खुद से थोड़ा दूर हो गया हूं।
खुश दिखना मजबूरी है,
वरना दिल तो कब का हार चुका है।
तुम्हारी यादें भी अजीब हैं,
रुलाती भी हैं और संभालती भी हैं।
किस्मत ने पूछा क्या चाहिए,
मैंने कहा सुकून, और वो चुप हो गई।
जो कभी अपना था,
आज वही सबसे ज्यादा पराया लगता है।
रिश्ते टूटते नहीं अचानक,
बस भरोसा धीरे धीरे खत्म हो जाता है।
अब अक्सर अकेले रहना अच्छा लगता है,
क्योंकि भीड़ में लोग अक्सर दिल दुखाते हैं।
सब कुछ मिल गया,
बस वो एक शख्स नहीं मिला। 💔
हमने तो सीखा ही नहीं दर्द बताना,
बस सहना और मुस्कुराना आता है।
वक़्त ने इस तरह चुप कराया,
कि अब कुछ बोलने का मन ही नहीं करता। ⏳
तकलीफ़ किसी अपने के छोड़ जाने से नहीं होती,
तकलीफ़ तब होती है, जब अपना ही अजनबी बन जाए। 🌑
हम मुस्कुराकर अपने गम छुपा लेते हैं,
और दुनिया समझती है कि हम मज़े में हैं। 🕯️
कभी-कभी खुद के लिए भी रोना आता है,
कि मैं किन लोगों के लिए इतना तड़पा।
उनसे वफ़ा की उम्मीद क्या रखना,
जिन्हें हमारे होने या न होने से कोई फ़र्क ही नहीं पड़ता।
मतलबी दुनिया में,
अकेले रहना ही सुकून है।
जो मोहब्बत निभा सकते हैं,
उन्हें कभी मोहब्बत मिली ही नहीं।
लोग बस मतलब के लिए साथ चलते हैं,
मंज़िल मिलते ही मुसाफ़िर बदल लेते हैं।
वो दौर भी देखा है मैंने,
जब अपनों ने गैरों से ज़्यादा दर्द दिया।
वक़्त तो वक़्त पर बदलता है,
लेकिन इंसान किसी भी वक़्त बदल जाता है। 💔
बहुत भीड़ थी उनके दिल में,
खुद न निकलते तो निकाल दिए जाते।
दिल से उतरे हुए लोग,
सामने बैठकर भी नज़र नहीं आते।
अकेले रहना सीख लिया है अब मैंने,
क्योंकि लोग सिर्फ़ अपने मतलब के लिए साथ देते हैं। 🌑
उम्मीद ही तो थी जो तुमने तोड़ दी,
वरना भरोसा तो आज भी है। 💔
दुआ करना कि किसी को इतना न चाहो,
कि उसके बिना जीना ही मुश्किल हो जाए। 🕯️
हँसते हुए चेहरों के पीछे बहुत गहरे राज होते हैं,
हर मुस्कुराता हुआ चेहरा खुश नहीं होता। 🤐
अब शिकायतें खुद से हैं,
कि हमने उन पर भरोसा ही क्यों किया?
अक्सर वही लोग रुलाते हैं,
जो कहते थे कि तुम हँसते हुए अच्छे लगते हो।
किसका भरोसा करें इस दुनिया में,
लोग कसमें खाने के बाद भी झूठ बोलते हैं।
जो कहते थे कि तुम्हारे बिना मर जाएँगे,
आज वो किसी और की दुआओं में शामिल हैं।
ज़िंदगी में सिर्फ़ यादें रह जाती हैं,
इंसान तो वक़्त के साथ रुख़्सत हो जाते हैं।
जितना गहरा भरोसा होगा,
उतना ही बड़ा धोखा मिलेगा। 💔
जिन्हें हमने खुदा माना था,
वो आज किसी और के दर पर सजदे कर रहे हैं।
वक़्त ने सिखा दिया है,
कि अब किसी पर आँखें बंद करके भरोसा नहीं करना।
हम तो अपनों में खुशियाँ ढूँढ रहे थे,
लेकिन यहाँ तो सभी मतलबी निकले।
बहुत अंदर तक तोड़ देते हैं वो लोग,
जिन्हें हम कभी अपना समझते थे।
कभी जिनके लिए हम सब कुछ थे,
आज उनके पास हमारे लिए एक पल भी नहीं है।
सबको अपना समझकर देख लिया,
अब खुद के सिवा कोई अपना नज़र नहीं आता।
हक़ीक़त कुछ और ही होती है,
हर मुस्कुराता हुआ चेहरा खुश नहीं होता।
जो दिल के सबसे करीब होते हैं,
अक्सर वही सबसे गहरा ज़ख्म देते हैं।
हम तो बस ज़रिया थे,
उनकी मंज़िल तो कोई और ही थी।
खिलौना समझकर खेल गए वो,
हमारे मासूम जज़्बातों से।
अजीब तमाशा है इस दुनिया का,
यहाँ अपने ही अपनों को रोता देखकर खुश होते हैं।
कितना और बदलूँ खुद को जीने के लिए,
ऐ ज़िंदगी, अब थोड़ा-सा तो साथ दे।
मोहब्बत का तो पता नहीं,
पर तुम्हारा दिया दर्द ताउम्र याद रहेगा। 🥀
दुआ है कि जो हाल मेरा है,
वो खुदा कभी तुम्हारा न करे।
अजीब है ये दुनिया,
लोग दिल तोड़कर कहते हैं कि खुश रहा करो। 💔
उम्मीदें तो बहुत थीं उनसे,
लेकिन उन्होंने वक़्त के साथ सब बदल दिया।
वक़्त ने अकेले जीना सिखा दिया है,
अब किसी के आने या जाने से फ़र्क नहीं पड़ता।
खामोशियाँ ही बेहतर हैं,
क्योंकि अल्फ़ाज़ अक्सर लोगों को चुभ जाते हैं।
बदलते हुए लोग और बिगड़ता हुआ वक़्त,
दोनों ही बहुत दर्द देते हैं।
कभी-कभी इंसान हारता नहीं है,
बस सबको अपना साबित करते-करते थक जाता है।
खामोशियाँ ही बेहतर हैं,
क्योंकि शब्दों से अक्सर लोग रूठ जाते हैं।
वक़्त सब कुछ सिखा देता है,
बस दिल के चाहे इंसान को भुलाना नहीं सिखाता।
इंसान तब नहीं हारता जब दुनिया उसे छोड़ देती है,
वो तब हारता है जब उसका अपना उसे छोड़ देता है।
वक़्त बदल गया और लोग भी बदल गए,
बस हम ही यादों के सहारे रुक गए।
कुछ बातें अनकही ही रह गईं,
और कुछ लोग सुनते-सुनते थक गए। 💔
उम्मीदें अक्सर वही लोग तोड़ते हैं,
जिन पर आँखें बंद करके यक़ीन किया होता है।
किसी से कोई उम्मीद नहीं रखते हम,
क्योंकि उम्मीदें अक्सर दर्द ही देती हैं।
चाहत तो आज भी उसके लिए है,
पर अब हक़ जताने का रिश्ता नहीं रहा।
ज़िंदगी ने एक बात सिखा दी,
कि यहाँ कोई किसी का नहीं होता। 😔
अक्सर वही लोग बदल जाते हैं,
जिन्हें हम अपनी पूरी ज़िंदगी समझ लेते हैं। 💔
किसी को इतना भी मजबूर मत करो,
कि उसका आपसे मोह ही खत्म हो जाए।
हम तो आज भी वही हैं,
बस अब किसी पर हक़ जताना छोड़ दिया।
दर्द ये नहीं कि वो हमें मिले नहीं,
दर्द ये है कि अब उन्हें पाने की चाहत नहीं रही।
जो कभी हमारी रूह में बसे थे,
आज वो बात करने के लिए भी तरसाते हैं।
भीड़ तो बहुत है इस दुनिया में,
बस एक तेरा साथ नहीं है।
कितना अजीब है ना ये दिल भी,
सब कुछ जानकर भी उम्मीद लगाए बैठा है। 💔
दौर अपने आप नहीं आएगा,
अपना दौर हम खुद लेकर आएँगे।
वो वक़्त भी क्या वक़्त था जब हम साथ थे,
अब तो बस यादें ही हमारे साथ हैं।
तमाशा तो ज़िंदगी ने बनाया है,
लोग तालियाँ बजाने का बहाना ढूँढते हैं। 💔
मसरूफ़ हैं सभी अपनी दुनिया में,
यहाँ किसी के रोने से किसी को फ़र्क नहीं पड़ता। 😢
अजीब है ये दुनिया, लोग दिल दुखाकर पूछते हैं,
कि तुम अब पहले जैसे क्यों नहीं रहे।
बहुत अंदर तक तोड़ देते हैं वो आँसू,
जो आँखों से कभी बाहर नहीं आते। 😭
अब किसी से कोई शिकायत नहीं है,
बस खुद से नाराज़ हूँ कि तुम्हें अपना समझा। 😔
एक वक़्त था जब बातें खत्म नहीं होती थीं,
आज बात करने की कोई वजह ही नहीं बची।
अब किसी से कोई शिकायत नहीं रही,
जब अपने बदल गए तो दूसरों से क्या उम्मीद रखना। 🥀
दिखावे की मोहब्बत से बेहतर है अकेले रहना,
कम से कम कोई हर रोज़ झूठ तो नहीं बोलेगा।
अब शिकायत भी किससे करें,
जब दर्द देने वाले ही अपने हों।
सब कहते हैं कि सब ठीक हो जाएगा,
कोई नहीं पूछता कि इंतज़ार में हम कितने बदल गए। 😔
जो कभी हमें खोने से डरा करते थे,
आज उन्हें हमारे होने या न होने से फ़र्क नहीं पड़ता।
हमारा नाम ही काफ़ी है,
तुम्हारी महफ़िल में खौफ़ पैदा करने के लिए।
तकलीफ़ ये नहीं कि तुम्हें मुझसे प्यार नहीं,
दर्द ये है कि मुझे आज भी सिर्फ़ तुमसे प्यार है।
कभी-कभी हम उनके लिए भी अनजान हो जाते हैं,
जो कभी हमें सबसे बेहतर जानते थे।
अकेले रहना सीख लिया है,
अब कोई साथ हो या न हो, फ़र्क नहीं पड़ता।
कितनी अजीब है ये दुनिया,
लोग दिल तोड़कर भी मुस्कुराकर मिलने की उम्मीद रखते हैं।
अजीब-सा अकेलापन है आजकल,
भीड़ बहुत है, पर अपना कहने वाला कोई नहीं।
शोर तो पूरी दुनिया करती है,
पर अंदर की खामोशी का कोई इलाज नहीं होता। 💔
बहुत अकेला कर दिया है अपनों ने मुझे,
समझ नहीं आता कि हम बुरे हैं या हमारी किस्मत।
हमने किसी को छोड़ना नहीं सीखा था,
लेकिन लोगों ने हमें मजबूर कर दिया।
अजीब तमाशा है ज़िंदगी का,
अपना वही है जिसे हम कभी पा नहीं सकते। 😔
अब नींद से कोई वास्ता नहीं रहा,
ख्वाबों ने भी अपना घर बदल लिया है।
हँसकर कबूल कर लीं सजाएँ मैंने,
ज़माने ने मुझे रुलाना दस्तूर बना लिया।
अजीब तमाशा है इस मोहब्बत का,
किसी को हम नहीं मिले और कोई हमें नहीं मिला।
जिसे हम अपनी पूरी ज़िंदगी मान बैठे थे,
उसने एक ही पल में हमें पराया कर दिया। 🥀
कुछ लोग सिर्फ़ यादों में अच्छे लगते हैं,
सामने आ जाएँ तो तकलीफ़ बढ़ जाती है।
अजीब दस्तूर है इस दुनिया का,
लोग दिल तोड़कर मुस्कान का हाल पूछते हैं। 💔
तेरे सिवा कोई मेरा नहीं था,
शायद तुमने इसी बात का फायदा उठा लिया।
वक़्त के साथ सभी बदल जाते हैं,
बस यादें हैं जो पीछा नहीं छोड़तीं। 😭
Sad status helps you express emotional feelings, but every mood is different. Sometimes you may want to post about love, friendship, attitude or general Hindi thoughts. That is why you can explore more Hindi status collections according to your current mood.
For different Hindi status ideas, visit Hindi Status. If you want romantic or emotional love lines, explore Love Status in Hindi. For friendship emotions, check Dosti Status in Hindi. If you want confidence-based Hindi lines, visit Attitude Status in Hindi.
Sad Status in Hindi is a simple way to express pain, silence, heartbreak and emotional feelings through short words. Whether you are feeling lonely, hurt, ignored or broken from inside, these Hindi sad status lines can help you share your mood without saying too much.