मोहब्बत क्या होती है हम नहीं जानते थे,
पर जब तुम मिले तो हम खो गए।
Love Quotes in Hindi help you express romance, care, self love, deep emotions and heart touching feelings in simple Hindi words. These Hindi love quotes are useful for WhatsApp status, Instagram captions, Facebook posts and personal messages.
This collection includes self love quotes, true love quotes, heart touching love quotes, romantic love quotes and emotional love lines. You can also explore Quotes, Life Quotes in Hindi and Motivational Quotes in Hindi.
Love Quotes in Hindi
प्यार करना कुछ भी नहीं होता। किसी का प्यार पाना थोड़ा अच्छा होता है।
लेकिन सबसे अच्छा होता है प्यार करना और बदले में प्यार मिलना।
सच्ची मोहब्बत कभी खत्म नहीं होती,
वक़्त के साथ खामोश हो जाती है।
जीवन में सब कुछ बदलता रहता है, लेकिन सच्चा प्यार कभी नहीं बदलता।
वास्तविक प्रेम के आगे दुनिया का कोई भी बंधन कायम नहीं रह सकता।
ज़रूरी नहीं है की, इश्क़ बाहों के सहारे मिले,
किसी को जी भर के, महसूस करना भी मोहब्बत है।
जो लोग झुक जाएँ मोहब्बत में तो समझ लेना,
वो मोहब्बत के साथ साथ इज़्ज़त भी बहुत देते हैं।
मोहब्बत कितनी रंगीन है, किसी से सुनकर देखिए,
मोहब्बत कितनी संगीन है, किसी से कर के देखिए।
एक दिन के लिए प्यार करना आसान है, पर जीवनभर के लिए कठिन।
फिर भी सच्चा प्रेम वही है जो कालातीत है।
प्यार नदी की तरह बहता है, कभी धीरे तो कभी तेज।
परंतु इसे बहने दो, इसे रुकने मत दो।
प्यार की कीमत बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसका मूल्य ख़ुद समझना होगा।
जिसके पास अनमोल रत्न है, वही इसकी कद्र जानता है।
जब प्यार आता है, तो सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं।
प्रेम का अनुभव पा लेना जैसे सबसे बड़ी चुनौती को पार कर लेना।
समय कितना भी बदल जाए,
मेरा प्यार नहीं बदलेगा।
प्यार का क्या मतलब है? यह एक प्रश्न है जिसका कोई एक उत्तर नहीं।
हर किसी के लिए प्रेम का अर्थ अलग होता है।
आहिस्ता चल ज़िंदगी, अभी कई कर्ज़ चुकाने बाकी हैं,
कुछ दर्द मिटाने और कुछ फ़र्ज़ निभाने बाकी हैं।
मोहब्बत एक कटी पतंग है जनाब,
गिरती वही है जिसकी छत बड़ी होती है।
प्यार का पहला कदम
दोस्ती है और आखिरी भी।
प्यार तो दो खूबसूरत दिलों के बीच में होता है,
दो खूबसूरत लोगों के बीच में नहीं।
प्रेम हमेशा सच्चा नहीं होता। ज्यादातर समय तो यह एक भ्रम होता है।
लेकिन एक बात सच है, प्यार के बिना जीवन फीका है।
किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है,
और किसी का प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान है।
गलतफहमी की गुंजाइश नहीं सच्ची मोहब्बत में,
जहाँ किरदार हल्का हो कहानी डूब जाती है।
इश्क़ में सबसे ज्यादा ज़रूरी है,
अपनी मोहब्बत को समय देना।
जब तक धड़कन चलती है, सांसें चलती हैं,
प्यार का पौधा उगता रहेगा। जीवन का मंत्र है प्यार करना।
Self Love Quotes in Hindi
अपने आप से प्यार कीजिए,
सब यहां मशगूल है नफरत फैलाने में।
किसी भी चीज़ के लिए अपनी अहमियत कम मत समझो,
क्योंकि आत्मसम्मान से बड़ा और कुछ नहीं है।
अपने आप से प्यार करना सबसे बड़ा धन है,
क्योंकि जब तुम ख़ुद से प्यार करोगे तो दुनिया भी तुमसे प्यार करने लगेगी।
अपने आप से मोहब्बत करना एक लंबे सफ़र का आरंभ है,
जो आपको सफलता और ख़ुशी की दुनिया तक पहुँचाता है।
ज़िंदगी हसीन है, खुल के जी कर तो देखिए,
बरसों से लगी धूल को हटाकर तो देखिए।
कभी भी दूसरों से तुलना करके आप अपनी कीमत कम मत किया कीजिए,
आप अनमोल है हमेशा याद रखिए।
जो ख़ुद को अपनाता है,
वही दुनिया को जीत सकता है।
जो लोग ख़ुद से प्यार करते हैं,
वो दूसरों के दिल पर वार नहीं करते हैं।
मैं लोगों से नफरत नहीं करता बल्कि मैं,
उनसे प्यार करता हूँ जो कि मुझे प्यार करते है।
गमों को कुछ यूँ भी हराया करो,
तुम बेवजह मुस्कुराया भी करो।
ख़ुद से प्यार करना सबसे बड़ी ख़ुशी है,
क्योंकि वही हमेशा आपके साथ रहता है।
अपने आप को महत्व देना
सीखो, यही सच्ची ताकत है।
हर किसी के सामने झुकना सही नहीं होता,
और जो नज़रअंदाज़ करे उसके पास रुकना सही नहीं होता।
एक पतंग की तरह उड़ना सीखिए जो उड़ती
तो आजाद है लेकिन संस्कारों की डोरी साथ लेकर।
आदतें कुछ बुरी भी है मेरी,
पर मैं उन बुरी आदतों का गुलाम नहीं हूँ।
ख़ुद की कद्र करना सीखो,
दुनिया भी आपकी कद्र करेगी।
अपने आप से सच्ची मोहब्बत करना ख़ुद से एक खूबसूरत रिश्ता है,
जो जीवनभर आपका साथ निभाता है।
ख़ुद से प्यार करना कोई आत्मकेंद्रितता नहीं,
बल्कि आत्म-सम्मान है।
मुझे ख़ुद से इश्क़ है,
कभी ख़ुद से कोई गिला नहीं रखूंगा।
मुश्किलों में कोई साथ न दे
तो मायूस न होना इस ज़िंदगी में ख़ुद से बढ़कर कोई हमराही नहीं।
दूसरों के लिए कभी अपने उसूलों के साथ समझौता
न कीजिए अपने आत्मसम्मान की रक्षा ख़ुद कीजिए।
Heart Touching Love Quotes in Hindi
ये दिल तेरी ही यादों से महकता रहेगा,
ये तेरा था तेरा है और तेरा ही रहेगा।
आग बुझाने के लिए पानी ज़रूरी है,
तू मेरी साँसों से भी ज्यादा मेरे लिए ज़रूरी है।
ढूंढ़ने से नहीं मिलते रूह से चाहने वाले,
ख़ुद ख़ुदा ढूंढ के देता है वो शख्स जो दिल को सुकून दे।
तुम मेरे दिल की वो धड़कन हो,
जो हर पल मुझे सिर्फ तुम्हारे करीब महसूस कराती है।
हमारा प्यार सितारों से भी ज्यादा चमकता है,
जीवन की कड़वाहट में भी मिठास लाता है।
कुछ लोगों की कशिश का राज़… वो ज़ुबान
की बजाय रूह से गुफ़्तगू करते हैं।
न किसी का दिल चाहिए, न किसी की जान चाहिए,
जो मुझे समझ सके, बस ऐसा एक इंसान चाहिए।
तेरे बिना मेरी दुनिया सुनी सी लगती है
और तेरे साथ सब कुछ ज़िंदगी है।
सच्चा प्यार वही है,
जो सिर्फ दिल से महसूस किया जा सके, और शब्दों से नहीं।
दुनिया के लिए तुम एक इंसान हो,
लेकिन इस एक इंसान के लिए तुम पूरी दुनिया हो।
Romantic Love Quotes in Hindi
मेरा बस चले तो मैं आपको काजल लगा के देखूं,
कहीं आपको मेरी नजर ना लग जाय।
धड़कनों को कुछ तो काबू कर ले ऐ दिल,
अभी तो पलकें झुकाई है, मुस्कुराना अभी बाकी है उनका।
ज्यादा कुछ तो नहीं जानता मैं मोहब्बत के बारे में,
बस तुम सामने आते हो तो तलाश खत्म हो जाती है।
कितना प्यार है हमें तुम से,
लो अब गिन लो… ये बूंदें बारिश की।
इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है,
हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलने की साजिश की है।
किसी किताब में रख
ले ‘गुलाब’ करके मुझे।
कागज पर तो अदालत चलती हैं,
हमने तो तेरी आँखों के फैसले मंजूर किए हैं।
चांद रोज छत पर आकर इतराता बहुत था,
कल रात मैंने भी उसे तेरी तस्वीर दिखा दी।
ये आईने जो तुम्हें कम पसन्द करते हैं,
इन्हें मालूम है तुम्हें हम पसन्द करतें हैं।
दिल की किताब में गुलाब उनका था, रात की नींद में ख़्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा, मर जाएंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था।
हमारी तड़प तो कुछ भी नहीं है हुजुर,
सुना है कि आपके दीदार के लिए तो आईना भी तरसता है।
मांग लूंगा तुझे अब तकदीर से
क्योंकि अब मेरा मन नहीं भरता है तेरी तस्वीर से।
पूछते हैं मुझसे की शायरी लिखते हो क्यों,
लगता है जैसे आईना देखा नहीं कभी।
लवों को छू कर यूँ बहकाया न करो,
यूँ ख़्वाबों में आकर इश्क़ महकाया न करो।
तमन्ना हो मिलने की तो बंद आँखों में भी नजर आएंगे,
महसूस करने की तो कोशिश कीजिए दूर होते हुए भी पास नजर आएंगे।
तेरे हुस्न को परदे की जरूरत ही क्या है,
कौन होश में रहता है तुझे देखने के बाद।
ज़रूरी नहीं इश्क़ लबों से बयाँ किया जाए,
आँखों की बातें भी इश्क़ जाहिर करती है।
तेरा तो गुस्सा भी इतना प्यारा है कि,
दिल करता है दिन भर तुझे तंग करता रहूँ।
सबसे अच्छा लगता है जब आप उसकी तरफ देखो
और वह तुम्हें पहले से ही देख रही हो।
सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,
जितना देखेंगे तुम्हें उतना प्यार आएगा।
तुझसे न मिलूं तो कहीं दिल नहीं लगता है,
तेरे इश्क़ का नशा कुछ इस कद्र हुआ है।
तेरी आँखों की गहराइयों में छुपा है मेरा सबकुछ,
तू मेरी ज़िंदगी का ख़्वाब है और तू ही मेरा प्यार है।
वो जब भी मिलने आया करती थी,
वक़्त की रफ्तार दोगुनी हो जाया करती थी।
Sad Love Quotes in Hindi
अजीब सी बेताबी है तेरे बिना,
रह भी लेते है और रहा भी नहीं जाता।
आज ख़ुदा ने मुझसे कहा भूला क्यों नहीं देते उसे,
मैंने कहा इतनी फ़िक्र है तो मिला क्यों नहीं देते।
दिल को तेरी ही तमन्ना दिल को है तुझसे ही प्यार,
चाहे तू आये या न आये हम करेंगे इंतजार।
तेरे बिना हर ख़ुशी अधूरी लगती है,
जैसे चांद के बिना रात सूनी लगती है।
क्या फायदा रोने से, जो प्यार नहीं समझ सकते,
वो दर्द क्या समझेंगे।
तुझसे प्यार है मुझे जाना मजाक मत समझना,
तू भूल जाए मुझे तो मैं खाक हुआ समझना।
अब तू मेरे पास रहे या ना रहे,
बस तेरी यादों से ही मोहब्बत है।
तुम्हारे बिना जीना तो मुश्किल है,
पर तुम्हें बता नहीं सकता।
जुर्म का पता नहीं,
बस सजा दिये जा रही है ज़िंदगी।
हजारों महफ़िलें हैं और लाखों मेले हैं,
लेकिन जहाँ तुम नहीं वहां हम बिलकुल अकेले हैं।
गुजर गया वो वक़्त जब तेरी हसरत थी मुझको,
अब तू ख़ुदा भी बन जाए तो भी तेरा सजदा ना करूँ।
उसे भूलना मेरे बस में नहीं
और उसे पाना किस्मत में नहीं।
शहर जालिमों का है साहब, जरा संभल कर चलना,
यहां सीने से लगाकर लोग दिल निकाल लेते है।
याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ,
भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है।
इश्क़ किया तुमसे ऐसी खता की मैंने,
तुम रूठे क्या, सारा जमाना रूठ गया।
किसी को इतनी शिद्दत से प्यार नहीं करना
चाहिए कि उसे भुला पाना मुश्किल हो जाए।
बहुत दिनों से नजर में थी पता नहीं किसकी नजर लगी,
आज कल नजर नहीं आती।
इश्क़ अधूरा रह जाए तो ख़ुद पर नाज़ करना,
कहते है सच्ची मोहब्बत मुकम्मल नहीं होती।
तेरे प्यार में खोने का दर्द ही एक ख़्वाब है,
और वो ख़्वाब सच होने का इंतजार है।
काश यह दिल अपने बस में होता,
न किसी की याद आती, न किसी से प्यार होता।
आज कल लोग दूरियों का फ़ायदा उठा कर,
मजबूरियां बता जाते है।
जब ना थी मोहब्बत तो सामने आते थे,
अब मोहब्बत हो गई तो दिखते भी नहीं है।
उस वक़्त बहुत बहुत ज्यादा याद आने लगती है,
तुम्हारी जब मेरी तुमसे बात नहीं होती।
मोहतरमा आज हम फिर तुम्हारी यादों में बह गए,
चाय पूरी पी ली मगर बिस्कुट रह गए।
हर किसी से प्यार हो जाए मजबूरी थोड़ी है,
जिसे आप चाहो वो भी आपको चाहे ज़रूरी थोड़ी है।
कल मैं उसके गली से गुजर रहा था,
क्या बताऊं मेरे ऊपर क्या गुजर रहा थी।
बेचैन दिल को और बेचैन ना कर,
इश्क़ करना है तो कर एहसान ना कर।
प्यार वेदना का रूप ले सकता है,
पर बिना दर्द के तो आंसू भी नहीं बहेंगे।
Husband Wife Love Quotes in Hindi
तू मेरे जीवन की सबसे प्यारी ख़ुशी है,
तू मेरी दुनिया की रानी है।
मेरी ख्वाहिश है कि मेरे हाथों में तेरा हाथ हो,
छूट जाए दुनिया सारी बस तू मेरे साथ हो।
मेरी सबसे मनपसंद जगह
तुम्हारे साथ की कोई भी जगह है।
वादों की जरूरत नहीं होती उन रिश्तों में,
जहाँ निभाने वाले पर भरोसा होता हैं।
ना चांद की चाहत ना सितारों का सपना,
हर जन्म में मुझे बस तुम मिलो यही हो मेरा अपना।
दूर होते है तो और करीब आ जाते है,
दिल के रिश्ते कुछ यूँ निभाए जाते है।
मुझे तेरा साथ ज़िंदगी भर नहीं चाहिए,
बल्कि जब तक तू साथ है, तब तक ज़िंदगी चाहिए।
मेरे लिए हमेशा एक तूफान के बाद का
इंद्रधनुष जैसी होने के लिए शुक्रिया।
कितना आसान ये सफर होगा,
जब तू मेरा हमसफर होगा!
तेरा हाथ पकड़कर बेपरवाह चलना,
तेरा मुझपर छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करना, अच्छा लगता है मुझे।
एक दूसरे को समझना भी पड़ता है,
सिर्फ हाथ पकड़ लेना मोहब्बत नहीं है।
Good Morning Love Quotes in Hindi
सच्चा प्यार वो नहीं जो हर वक़्त रुलाये,
प्यार वो है के जिनकी छोटी सी, झलक से दिन भर मुस्कुराये।
जब से तुम मेरी ज़िंदगी में आए हो,
हर पल मेरे लिए खास बन गया है।
दुख की शाम हो या सुख का सवेरा,
सब कुबूल है जब साथ हो तेरा।
जब-जब तुम्हारा दीदार हुआ है,
तब-तब मेरे पतझड़ से जीवन में सावन हुआ है।
अच्छा लगता है तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई सुबह जुड़ी हो हसीन शाम के साथ।
बहुत खास इंसान है वो,
जिसने मेरा हर दिन खास बना दिया।
बहुत खूबसूरत है ज़िंदगी ऐसा सुना था मैंने,
तुमको देखा तो यकीन आ गया।
कुछ लोग दिल के इतने करीब होते है,
उन्हें देखते ही चेहरे पर स्माइल आ जाती है।
तुम मेरी ज़िन्दगी की वो रोशनी हो,
जो हर अंधेरे को दूर कर देती है।
Feeling Love Quotes in Hindi
कितनी चाहत है तुम्हारे लिए,
पर ये दिल सिर्फ चुपचाप देखता है।
उनके कॉल का इंतजार हमें रहता है,
दिल मेरा बस उनका नाम ही कहता है।
जरुरत नहीं फ़िक्र हो तुम,
कर न पाऊं कहीं भी वो ज़िक्र हो तुम।
तेरी बातों में जो सुकून है,
वो सारी दुनिया में कहीं नहीं।
तू कोई मुलाकात ना सही, इक एहसास ही बनके आ जाना,
कोई इश्क़ ना सही इक अधूराख़्वाब ही बनके आ जाना।
तुमसे कितनी मोहब्बत करते हैं,
बयाँ ही नहीं कर पाते तुम ही समझ जाओ ना।
कोई नाम नहीँ इस रिश्ते का मगर,
मेरे लिए बहुत खास हो तुम।
तुम्हारी मुस्कान मेरे लिए सबकुछ है,
और मैं इसे सिर्फ दूर से देखता हूँ।
सुकून देता हैं तेरा मुझे खैरियत से देखना,
क्या फर्क पड़ता है तुम अपने हो या पराए।
प्यार का सिर्फ एहसास होना चाहिए,
हम उन्हें चाहते हैं ये पता सिर्फ उन्हें होना चाहिए।
तेरी यादों में सुकून हैं, तेरी बातों में सुकून हैं इश्क़ किया तुमसे
तो जाना, की इश्क़ में कितना सुकून हैं।
इतना तो किसी ने तुम्हें चाहा भी नहीं होगा,
जितना मैंने सिर्फ सोचा है तुम्हें।
यह वहम जाने मेरे दिल से क्यों निकल नहीं रहा,
कि उसका भी मेरी तरह से जी संभल नहीं रहा।
जादू वो लफ्ज से करता चला गया,
मीठा सा नश्तर दिल में उतरता चला गया।
कभी कभी लोग कुछ ऐसा कह जाते है,
हमें आपकी याद दिला जाते है।
वो बात जो लफ्जों मैं अदा हो जाए,
वो बात ही क्या हुई।
दिन दूसरों के कामों में बीत जाती है,
और रात आपकी यादों में बीत जाती है।
तुम लाख छुपाओ सीने में एहसास हमारी चाहत का,
दिल जब भी तुम्हारा धड़का हैं, आवाज यहां तक आई है।
धड़कने आजाद है, पहरे लगा कर देख लो,
प्यार छुपता ही नहीं, तुम छुपाकर देख लो।
ना दिन ना रात कुछ ख्याल नहीं रहता है,
सिर्फ आप ही आपका ख्याल रहता है।
प्यार वो एहसास है,
जो बिना कहे ही दिल की गहराई तक पहुँच जाता है।
मैं हमेशा तुम्हारे पास रहना चाहता हूँ,
पर सिर्फ खामोशी से।
Emotional Love Quotes in Hindi
जान जितनी मोहब्बत थी मेरे पास,
सब की सब तुमसे कर ली मैंने।
मैं नहीं जानता इस दुनिया में कब तक हूँ,
लेकिन जब तक हूँ सिर्फ आपका हूँ।
गिले भी हैं तुझसे शिकायतें भी हजार हैं,
फिर भी जाने क्यों मुझे तुझसे ही प्यार है।
मुझको चाहते होंगे और भी बहुत लोग,
मगर मुझे मोहब्बत सिर्फ अपनी मोहब्बत से है।
कहा मिलेगा तुम्हें मुझ जैसा कोई,
जो तुम्हारे सितम भी सहे, और तुमसे मोहब्बत भी करे।
मैंने अगर अपने ज़िंदगी में कुछ सही किया है
तो वह था तुम्हें अपना दिल देना।
मुझे जीने का शौक नहीं,
जीता हूँ तुम्हारा प्यार पाने को।
मतलबी इश्क़ होता तो छोड़ देता कब का,
मसला वफा का है इसलिए जब तक हूँ वफा करता रहूँगा।
तू जब पास होता है,
तो पूरा जहाँ अपना लगता है।
मुझको न दो मोहलत लम्हे भर की भी ख़ुद से,
तुम मेरा वक़्त, मेरा लम्हा, मेरा हर दौर हो जाओ।
अपनी साँसों में महकता पाया है तुझे, हर ख़्वाब में बुलाया है तुझे,
क्यों न करे याद तुझ को, जब ख़ुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे।
तुमने देखे होंगे हजारों ख़्वाब,
मैंने तो बस तुमको देखा है।
मेरी मोहब्बत की हद ना तय कर पाओगे तुम,
तुम्हें साँसों से भी ज्यादा मोहब्बत करते है हम।
उसे न सही मुझे प्यार रहेगा,
वो आये या न आये मुझे, इंतज़ार रहेगा।
दर्द में हूँ देदे अपनी बांहों की सुकून वाली रात,
तू है मेरी मोहब्बत मेरी आखिरी आस।
मैं तुमसे कह नहीं सकता,
पर मेरी हर धड़कन तुम्हारे लिए है।
तू मिल गई है तो मुझसे नाराज है ख़ुदा,
कहता है कि तू अब कुछ मांगता ही नहीं।
हमें कहां मालूम था कि इश्क़ होता क्या है,
बस एक तुम मिले और ज़िंदगी मोहब्बत बन गई।
प्यार में मैंने ख़ुद को खो दिया है
और तुझमें ही मेरा ख़ुदा मिल गया है।
Conclusion
Love Quotes in Hindi are a simple way to express romantic feelings, care, self respect and emotional attachment. Use these lines when you want to share love in short, meaningful and beautiful words.